गाजीपुर। सिविल जज जूनियर डिविजन ने उपजिलाधिकारी व भांवरकोल एसओ डिग्री की अवहेलना करने के मामले में नोटिस देकर एक मार्च को अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जवाब देने को कहा है। न्यायालय के 6 फरवरी 2021 के आदेश के अनुपालन में अदालत अमीन व लेखपाल आदि की देखरेख में वादी को 22 फरवरी को कब्जा दिलाया गया लेकिन 24 फरवरी भांवरकोल एसओ पहुंचे और एसडीएम के आदेश का हवाला देते हुए भूमि पर हो रहे निर्माण को रोकवा दिया। इसके बाद वादी शैल कुमारी न्यायालय पहुंची और इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर विद्धान न्यायिक अधिकारी ने उपजिलाधिकारी व एसओ भांवरकोल को नोटिस जारी कर एक मार्च को न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

0 Comments