गाजीपुर। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी जनपद में रही। वह सैदपुर के डा. बृजेंद्र कुमार की शादी समारोह में शामिल हुए। मालूम हो कि रक्षामंत्री के द्वारा डा. बृजेंद्र कुमार को गोद लिया गया था। रक्षामंत्री ने कहा कि अत्यंत गरीब बच्चों को गोद लेने व उन्हें पढ़ा—लिखाकर कामयाब इंसान बनाने के बाद आनंद की अनुभूति होती है। देश के हर सक्षम व्यक्ति को चाहिए कि गरीब बच्चों को गोद लें और उसे सफल इंसान बनाएं। उन्होंने बृजेंद्र की मां सुशीला देवी को शगुन का लिफाफा व बहू प्रीतिका को आशीर्वाद दिया। प्रीतिका खानपुर के अनौनी गांव की रहने वाली हैं। वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के संग कौशल विकास व उद्यमशीलता मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय भी मौजूद रहे।