गाजीपुर। मुहम्मदाबाद सीओ, एसओ शैलेश कुमार व क्राइम ब्रांच की ओर से चलाये गये अभियान में बरेसर व भांवरकोल क्षेत्र में चोरी, हत्या व लूट की घटनाओं में शामिल तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया। तीनों की गिरफ्तारी बलिया सीमा पर स्थित रसूलपुर गांव में वाहन चेकिंग के दौरान हुई। अपराधियों की पहचान चंदन यादव निवासी रसूलपुर थाना बरेसर, ओमप्रकाश यादव निवासी न्यायीपुर थाना बरेसर व मुहम्मदाबाद कोतवाली के मीरदहा मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी शाहिद उर्फ लड्डन के रूप में हुई।

0 Comments