गाजीपुर। न विधायक और ना ही सांसद। कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि भी नहीं। राजनीति में कोई गॉडफादर नहीं। खुद की जातीयता का समीकरण का हवाला देते हुए दबाव बनाने की रणनीति भी नहीं। बस पार्टी ने जो आदेश दिया, उसका अक्षरश: पालन करना और जनता के बीच जबरदस्त लोकप्रियता। यह उनकी लोकप्रियता का ही तो कमाल है कि बगैर जनप्रतिनिधि रहते हुए, उनकी पूछ हर जगह है। आम जनता की ओर से विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में जनप्रतिनिधियों के बजाय बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता रविंद्र श्रीवास्तव को आमंत्रित किया जाता है। एक बार फिर से उनके बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया। बेहद कम समय में भाजपा नेता रविंद्र श्रीवास्तव ने राजनीति जो मुकाम अर्जित किए हैं, वह अपने पुरुषार्थ, मेहनत व मृदभाषी स्वभाव के कारण। इसी क्रम में महाराणा प्रताप स्पोर्टिंग क्लब खतीरपुर के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में चुरावनपुर की टीम ने 17 रन से मैच जीतकर सीरीज को अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर महाकाल स्पोर्टिंग क्लब रामपुर बलभद्र की टीम ने पहले क्षेत्रक्षरण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चुरावनपुर की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 82 रन बनाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाकाल स्पोर्टिंग क्लब की टीम 12 गेंद पहले ही 65 रन पर आलआउट हो गई। इसके पूर्व बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता व पार्टी के एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविंद्र श्रीवास्तन ने फीता काटकर व बैटिंग करके फाइनल मैच का शुभारंभ किया। अंत में विजेता टीम को उनकी ओर से 2100 व उपविजेता टीम को 1600 रुपये का इनाम दिया गया। मैन आफ द सीरीज रामधुन चौहान को 500 व शील्ड देकर सम्मनित किया गया। गौरतलब हो कि प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया था। भाजपा नेता रविंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक क्रिकेट को पसंद किया जाता है। क्रिकेट मैच के कारण युवाओं का शारीरिक विकास होता है, जिसके कारण उनकी प्रतिभा निखरती है। इसके जरिये उनको प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का मौका मिलता है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पियुष विक्रम यादव, उपाध्यक्ष नीरज सिंह, व्यवस्थापक शुभम सिंह, गौरव सिंह, सत्यम सिंह, दीपक, मोनू, छोटू, अनुज आदि लोग मौजूद रहे। क्लब के अध्यक्ष नीरज खरवार की ओर से आगंतुकों के प्रति आभार जताया गया।

0 Comments