आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के खुदनपुर गांव के पास दो बाइक सवार चार बदमाशों ने बसपा नेता कलामुद्दीन 63 की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके कारण क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस की ओर से घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। कलामुद्दीन मेंहनगर थाना क्षेत्र के खुंदनपुर गांव निवासी थे। वह बसपा के टिकट पर दो बार निजामाबाद क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके थे। वह गांव के पूर्व प्रधान भी थे। प्रदेश की राजधानी में रहकर वह प्रापर्टी ​डीलिंग का कार्य करते थे।