गाजीपुर। जिले में कोरोना वायरस का दम टूट रहा रहा है। बीते दस दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या केवल 7 पाई गई है। कुल 280391 लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 5255 लोग संक्रमित मिले थे। जबकि 92 लोगों की मौत हो चुकी थी। एक महीने में केवल 37 लोग सं​क्रमित मिले हैं।