गाजीपुर। गोली मारकर अधेड़ की हत्या कर दी गई। मामला नंदगंज के इमिलिया का है। मृतक की पहचान इ​मलिया निवासी चंद्रबली यादव 52 के रूप में हुई है। चंद्रबली के भाई राकेश कुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने गांव के अंकित राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित जगहों पर दबिश डाल रही है। बताया जा रहा है कि चंद्रबली का उनके पड़ोसी किशुनदेव राय से काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा है। इसी प्रकरण में उनको गोली मारी गई है।