गाजीपुर। अवैध बालू कारोबार को लेकर अब जिला प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। इसी क्रम में सुहवल व नगर कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लाल बालू लदे एक बोगा व जेसीबी को पकड़ा गया। वहीं कई ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गये। प्रशासन की इस कार्रवाई के कारण अवैध तरीके से बालू का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा रहा।

0 Comments