दिल्ली। नीरव मोदी के बाद अब मेहुल चोकसी फंदे में फंसता हुआ नजर आ रहा है। लगभग 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक के बैंक लोन घोटाले में देश से फरार मेहुल चोकसी की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। चोकसी को कैरेबियाई राष्ट्र के निवेश कार्यक्रम यानी सीआईपी के तहत मिली नागरिकता को एंटीगुआ व बारबुडा ने रद्द कर दिया है। भारत से फरार होने के बाद वह यही पर शरण लिया हुआ है। नीरव मोदी के साथ उसके मामा मेहुल चोकसी ने पंजाब नेशनल बैंक सहित कई बैंकों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया था। मालूम हो कि लंदन की अदालत की ओर से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को भारत सौंपने का आदेश दे दिया है। इसके लिए भारत सरकार लंबी कानूनी जंग लड़नी पड़ी थी, तब जाकर सफलता मिली है। 29 जनवरी, 2018 को पंजाब नेशनल बैंक की ओर से नीरव मोदी, मेहुल चोकसी व अन्य के खिलाफ करोड़ों रुपये फ्राड का मुकदमा दर्ज कराया गया था। 5 फरवरी को सीबीआई की ओर से इस पूरे प्रकरण की जांच शुरू की गई। वहीं 16 फरवरी को प्रवर्तन निदेशालय की ओर से 5,674 करोड़ रुपये के हीरे, सोना, व गहनों को नीरव मोदी के घर व आफिस से जब्त कर लिया गया था।

0 Comments