दिल्ली। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने एक महिला से माफी मांगी। उक्त महिला ने नाम लिए बगैर आरोप लगाया था कि एक सहकर्मी द्वारा देश की संसद में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वहीं पीएम की ओर से इस मामले की जांच करने का वादा किया गया है। महिला का दावा है कि मार्च 2019 में रक्षा मंत्री लिंडा रेनाल्डस के कार्यालय में उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। आरोपित मारिसन की सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के लिए कार्य कर चुका है। मॉरिसन ने पीड़िता से माफी मांगी और जांच का वादा किया।