दिल्ली। इजरायल व ईरान के तल्ख रिश्तों से हर कोई वाकिफ है। दोनों देश एक—दूसरे को अपना कट्टर दुश्मन मानते हैं। ऐसे में इजरायल के स्वामित्व वाले एक मालवाहक जहाल में विस्फोट के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। इजरायली जहाल मध्यपूर्व से बाहर निकल रहा था, उसी दौरान विस्फोट हो गया। दूसरी तरफ अमेरिका व ईरान के बीच भी तनातनी चल रही है। यूनाइटेड किंगडम मेरिटाइम ट्रेड आपरेशन के अनुसार इस धमाके में क्रू मेंबर्स को चोट नहीं आई है और वह सुरक्षित हैं। ओमान की खाड़ी में हुए इस धमाके बाद के जहाज को करीबी बंदरगाह पर लौटना पड़ा। जहाज सउदी अरब के दम्मम से आ रहा था और इसे सिंगापुर जाना था। लेकिन इसको बीच में ही होर्मुज जलडमरूमध्य की ओर वापस जाना पड़ा। इजरायल के चैनल 13 के अनुसार इजरायल में इस बात को लेकर मूल्यांकन किया जा रहा है कि इस हमले के पीछे ईरान था। हालांकि अभी तक सार्वजनकि तौर पर इजरायली अधिकारियों की ओर से इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। लेकिन सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया भले ही न आई हो परंतु अंदरखाने ईरान को शक की सुई पर रखते हुए इजरायल जांच कर रहा है।