लखनऊ। भाजपा नेता दयाशंकर सिंह के परिवार की महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने के प्रकरण में एमपी—एमएलए कोर्ट की ओर से दो आरोपितों की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया गया है। एमपी—एमएलए कोर्ट के विशेष जज पवन कुमार राय की ओर से बसपा के तत्कालीन महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी व रामअचल राजभर की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया गया है। इस संबंध में कोर्ट की ओर से इंस्पेक्टर हजरतगंज को कुर्की की कार्यवाही की आख्या 22 फरवरी तक पेश करने का आदेश दिया है।