लखनऊ। कोरोना वायरस के बीच ही बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद प्रदेश सरकार अलर्ट मोड पर है। इसीलिए अन्य प्रदेशों से मुर्गी व अन्य पक्षियों को लाने पर प्रतिबंध लगा दिय गया है। साथ ही कोविड कंट्रोल रूम पर बर्ड फ्लू की भी सूचना की व्यवस्था की गई है। इसके लिए बकायदे अपातकालीन नंबर जारी किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन को भी सूचनाओं के लिए सक्रिय किया गया है। मुख्य सचिव आरके तिवारी के अनुसार मृत पक्षियों की सूचना लोगों के द्वारा आपातकालीन नंबर व सीएम हेल्पलाइन नंबर पर दी जा सकती है। कंट्रोल रूम पशुपालन निदेशालय में स्थापित किया गया है जो 24 घंटे एक्टिव रहेगा। इसका टोल फ्री नंबर — 18001805154 व फोन नंबर — 0522—2741991—92 है।

0 Comments