गाजीपुर। स्वाट टीम व नंदगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम की ओर से मुड़वल गांव में छापेमारी करके एक मकान में चल रहे अवैध शराब के कारखाने का पर्दाफाश किया गया। वहीं चार शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। जबकि दो आरोपी मौके से भाग निकले। मौके से 31 पेटी तैयार अवैध शराब बरामद किया गया। एसपी के अनुसार पकड़े गये तस्कर बिहार में शराब की सप्लाई करते थे। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी। आरोपियों की पहचान नंदगंज के दवोपुर निवासी सतीश यादव, दवोपुर मड़ई के विशाल यादव, वंशनरायन यादव व सर्वेश यादव के रूप में हुई है। जबकि दो तस्कर मौके से फरार हो गये।

0 Comments