गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के मिश्रपुरा गांव में रविवार की शाम पहुंची राजस्व व पुलिस टीम के साथ मारपीट तथा पथराव करना ग्रामीणों को महंगा पड़ा। राजस्व टीम की ओर से 10 नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। मिश्रपुरा गांव निवासी बलिराम यादव ने 2014 में अवैध निर्माण को लेकर हाईकोर्ट में वाद दाखिल किया था। इस पर हाईकोर्ट ने बेदखली का आदेश पारित कर दिया। इसके अनुपालन में राजस्व विभाग की टीम शनिवार को पुलिस बल व जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण ढहाना शुरू कर दी। कार्य पूरा नहीं होने की स्थिति में रविवार को फिर से मौके पर टीम जेसीबी संग पहुंची। वहीं राजस्व विभाग व पुलिस की टीम की कम संख्या होने के कारण ग्रामीणों ने उनके उपर हमला कर दिया। जेसीबी चालक सहित लेखपाल अंकित यादव, सराफत अली, अरूणेश रंजन, कुमार शाह व विरेंद्र राम को लाटी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया।

0 Comments