गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर अटवां गांव निवासी राशिद खां 24 की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके पट्टीदार पर है। वारदात का मुख्य कारण सीमेंट शेड के टूटने का बताया जा रहा है। राशिद के पिता शकील खां की तहरीर पर पुलिस की ओर से 4 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं मौके पर खुद एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह भी पहुंचे थे।