दिल्ली। फ्रांस में एक कानून आने जा रहा है। जिसके तहत परिवार के करीबी लोगों से शादी करना गैर कानूनी ठहराया जा सकता है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस संबंध में ट्वीट करके जानकारी दी। गौरतलब हो कि एक पुस्तक के प्रकाशन के जरिये फ्रांस के शीर्ष राजनीतिक टिप्पणीकार पर आरोप लगाये गये हैं कि उन्होंने अपने सौतेले बेटे के साथ यौन कुकर्म किया। इसके कारण पूरे फ्रांस में गुस्सा है। जिसके बाद से यह फैसला लिया गया है। राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि फ्रांस को बच्चों को यौन हिंसा से बचाने के लिए अपने कानूनों को अनुकूल बनाने की जरूरत है। न्याय मंत्री को विधायी प्रस्ताव बनाने के उद्देश्य से इस कानून पर परामर्श की अध्यक्षता करने कहा। माना जा रहा है कि परिवार के करीबियों से शादी व संबंध बनाने के नियम पहले की अपेक्षा और अधिक सख्त करने की तैयारी की जा रही है।