गोरखपुर। रामगढ़ताल के किनारे बहुत जल्द सूबे का सबसे ऊंचा तिरंगा फहरता हुआ नजर आयेगा। इसके कारण पूरे सूबे में जनपद की एक विशिष्ट पहचान बनेगी। बताया जा रहा है कि गोरखपुर महोत्सव के समापन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 जनवरी को तिरंगे का उद्घाटन करेंगे। साथ ही जेट्टी के प्रवेश द्वार व पैडलेगंज में बने बुद्ध प्रवेश द्वार का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री करेंगे। दिसंबर 2017 में जिला प्रशासन से अनुमति लेकर अपनी योजना को अमलीजामा पहनाने का काम शुरू कर दिया। विभिन्न विभागों से अनुमति लेते हुए झंडा लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। अभी तक प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा गाजियाबाद के मुखर्जी पार्क में 211 फीट ऊंचा है। गोरखपुर में 246 फीट ऊंचा तिरंगा फहराने की तैयारी है। इसका क्षेत्रफल लगभग 540 वर्ग फीट होगा।