गाजीपुर। बरेसर थाना क्षेत्र के सिउरी अमहट गांव स्थित डीह बाबा स्थान के पास रविवार की सुबह बाइक से टकराने के बाद मनोज राजभर उर्फ खेसारी 25 कार के नीचे आ गया, जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नसीराबाद निवासी मनोज पेशे से मिस्त्री था। वह अपनी मौसी के लड़के हेमंत के साथ काम करने के लिए बाइक से रेंगा जा रहा था। जबकि हेमंत मामूली रूप से चुटहिल हुआ है।

0 Comments