गाजीपुर। नगर के मियांपुरा स्थित प्रतिष्ठित विद्यालय शाह फैज पब्लिक स्कूल के प्रांगण में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत दवा का सेवन कराया गया। कार्यक्रम की शुरूआत डा. डीपी सिन्हा अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने की। उन्होंने फाइलेरिया से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक किया तथा दवा के सेवन के लाभ के बारे में भी बताया। सबसे पहले विद्यालय के निदेशक डा. नदीम अदहमी को डा. डीपी सिन्हा ने दवा देकर शुरूआत की। इसके बाद शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने भी दवा ली। वहीं विद्यालय के विद्यार्थियों को भी दवा का सेवन कराया गया। वहीं कुल 400 लोगों में दवा का वितरण किया गया। इस आशय की सूचना एक दिन पूर्व ही अभिभावकों को दे दी गई थी। इस मौके पर डा. दीपक, डा. अरूण, अनुराग भास्कर, संदीप कुमार दुबे, कमलेश कुमार, जगदीश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

0 Comments