गाजीपुर। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविंद्र श्रीवास्तव की सदर विधानसभा में आमजन के बीच जबरदस्त लोकप्रियता है। यह बात हम खुद नहीं कह रहे हैं बल्कि आमजनमानस की ओर से जिस प्रकार से उनको बतौर मुख्य अतिथि विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जा रहा है, ये चीजें खुद इस बात की गवाही दे रही हैं। किसी भी नेता की लोकप्रियता का मानक आमजनता के बीच उसका पंसद किया जाना है। चाहे बात खेलकूद प्रतियोगिता की हो या फिर धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन की। सदर विधायक की अपेक्षा लोगों की पसंद भाजपा नेता रविंद्र श्रीवास्तव बने हुए हैं। वैसे तो जनप्रतिनिधि होने के नाते विधायक की सक्रियता विभिन्न कार्यक्रमों में नजर आनी चाहिए लेकिन उनकी उपस्थिति केवल लोकार्पण व शिलान्यास तक ही सीमित रह गई है। जबकि आमजनमानस के सार्वजनक कार्यक्रमों में इधर बीच भाजपा नेता रविंद्र श्रीवास्तव की मौजूदगी नजर आ रही है, वह भी बतौर मुख्य अतिथि की हैसियत से। उनकी यह सक्रियता केवल सदर विधानसभा क्षेत्र में ही नहीं बल्कि जखनियां व अन्य क्षेत्रों में भी दिख रही है। इसी क्रम में ग्राम सभा सराय शरीफ में युवा क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि की हैसियत से भाजपा नेता रविंद्र श्रीवास्तव ने फीता काटकर व बैटिंग करके क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। भाजपा नेता रविंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। क्रिकेट मैच से शारीरिक विकास के साथ प्रतिभा भी निखरती है। इसलिए हमें अपने बच्चों को खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित करते रहना चाहिए। वहीं विशिष्ट अतिथि भाजपा सदर मंडल पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष गोपाल राय ने क्रिकेट खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अंत में सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजकों के प्रति आभार प्रकट किया। उद्घाटन मैच सहेड़ी व हरखुपुर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरखूपुर की टीम ने 72 रना बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहेड़ी की टीम महज 2 विकेट खोकर ही मैच जीत ली। शेखर को मैन आफ द मैच घोषित करते हुए ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अनूप गुप्ता, अरविंद बिंद, रोहित कुमार, दिनेश कुमार, शैलेश, मनोज बिंद आदि लोग मौजूद रहे।