गाजीपुर। कृष्ण सुदामा ग्रुप के डायरेक्टर व भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री डा. विजय यादव की पहल पर सैकड़ों लोगों की जिंदगी से अंधेरा छटा है। रोशनी के कारण सैकड़ों लोगों की जिंदगी एक बार फिर से रोशनी से जगमगा गई। लाभान्वित लोगों की ओर से डा. विजय यादव दिल से दुआ दी गई। लोगों ने कहा कि डा. विजय यादव की पहल के कारण फिर से उनकी जिंदगी रोशन हो गई है। इस दुनिया में जब तक डा. विजय यादव जैसे लोग हैं, तब तक मानवता जिंदा रहेगी। दरअसल कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशन्स मरदापुर सादात के तहत संचालित केवीएस इंस्टीटयूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर मरदापुर बक्सुपुर सादात में नि:शुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में कुल 785 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 510 मरीजों के मोतियाबिंद का नि:शुल्क आपरेशन किया गया। डा. विजय यादव ने कहा कि गरीबों की सहायता करना सबसे बड़ा धर्म व पुनीत कार्य है। सभी लोगों को अपनी क्षमतानुसार असहायों की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम लोग जो कुछ भी अर्जित करते हैं, वह सब यही छोड़कर जाना है। इंसान खाली हाथ आता है और खाली हाथ जाता है। हमारे साथ केवल हमारे कर्म जाते हैं। इसलिए पुण्य करते रहना चाहिए। पुण्य व गरीबों की सेवा करने में बड़ी ताकत होती है। बैंक बैलेंस खत्म हो सकता है लेकिन पुण्य की तिजोरी हर प्रतिकूल परिस्थिति में हमारा साथ निभाती है। वहीं नि:शुल्क मोतियाबिंद आपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर में नेत्र सर्जन डा. निशांत सिंह ने आपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस मौके पर आयोजक इं. दिलीप राठौर, अजीत कुमार, संतोष लाल यादव, मनोज यादव, शमीम, अखिलेश मौर्य, जयप्रकाश मिश्र, आरके कटारिया आदि लोग मौजूद रहे।

0 Comments