गाजीपुर। साहित्यकार, फिल्म लेखक व टीवी धारावाहिक महाभारत के स्क्रिप्ट लेखक डा. राही मासूम रजा की पत्नी नैय्यर रजा का न्यूजर्सी में निधन हो गया। उनकी उम्र 90 बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार थीं। वह अपनी पुत्री मरियम रजा संग अमेरिका के न्यूजर्सी शहर में रहती थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही डा. राही के पैतृक गांव गंगौली में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार न्यूजर्सी में किया गया।