गाजीपुर। सादात वृंदावन हुरमुजपुर हाल्ट यादव मोड़ में हस्त कंदुक बालीबाॅल प्रतियोगिता के उद्घाटन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कृष्ण सुदामा ग्रुप इंस्टीयूशन्स गाजीपुर व वाराणसी के चेयरमैन तथा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री डा. विजय यादव उद्घाटन किये। डा. विजय यादव ने कहा कि खेल भावना का मानव जीवन से सीधा संबंध है। खेल को खेल भावना के जरिये ही खेलना चाहिए। हार-जीत के बजाय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण है। वृंदावन यादव मोड़ के पास डा. विजय यादव द्वारा उद्घाटित बाॅलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच शेरपुरा व बिलिरियागंज आजमगढ़ के बीच खेला गया। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक चंद्रकांत, उमेश यादव, मनीष, नंदलाल यादव, अरविंद चैहान, संतोष चैहान आदि लोग मौजूद रहे।

0 Comments