गाजीपुर। गणतंत्र दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जायेगा। गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्कूली बच्चों की ओर से प्रभातफेरी निकालने के साथ ही मैराथन दौड़ का आयोजन किया जायेगा। एक कार्यक्रम टाउनहाल से शुरू होकर कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी पर समाप्त होगी। जबकि दूसरा पीजी कालेज चौराहा से शुरू होकर कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी पर समाप्त होगी। नेहरू स्टेडियम से आदर्श गांव होते हुए वापस नेहरू स्टेडियम तक मैराथन दौड़ होगी। सरकारी भवनों पर सुबह 8.30 बजे झंडा अभिवादन व राष्ट्रगान होगा। झंडारोहरण के बाद 8.40 बजे कलक्ट्रेट पर डीएम द्वारा व तहसीलों पर उपजिलाधिकारियों की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा सैन्य कर्मियों की विधवाओं को सम्मानित किया जायेगा।