गाजीपुर। दुल्लहपुर क्षेत्र के छपरी, मैहर गांव के पास देवकली पंप कैनाल नहर के माइनर का फाटक टूटने से किसानों की 80 बीघा गेहूं, सरसों व जौ की फसल जलमग्न हो गई। जिसके कारण किसानों में संबंधित विभाग के खिलाफ काफी गुस्सा है।