लखनऊ। गोरखपुर के बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी इस समय सीबीआई के निशाने पर हैं। विनय शंकर तिवारी बसपा के विधायक हैं। 754.24 करोड़ रुपये बैंक घोटाले का आरोप विनय शंकर तिवारी के उपर है। जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। विनय शंकर तिवारी व उनकी कंपनी के लगभग 20 बैंक खातों की जांच सीबीआई कर रही है। अब तक सीबीआई की ओर से प्रदेश की राजधानी समे नोएडा में छापेमारी की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि सीबीआई जल्द ही बसपा विधायक विनय शंकर तिवारी, उत्नी पत्नी रीता तिवारी व अजीत पांडेय से पूछताछ करेगी। सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस जांच में ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय भी शामिल हो सकता है। वहीं अब तक सीबीआई जांच में विनय शंकर तिवारी की कंस्ट्रक्शन कंपनी गंगोत्री इंटरप्राइजेज लिमिटेड तथा अजीत पांडेय की कंपनी रॉयल इंपायर मार्केटिंग लिमिटेड से संबंधित 20 बैंक खातों की जानकारी मिली है, जिनकी कुंडली खंगाली जा रही है।