गाजीपुर। एटीएम लूट के तीन आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गये। इनकी पहचान सत्येंद्र मौर्य, विमलेश कुमार व मनीष विश्वकर्मा के रूप में हुई। इनकी गिरफ्तारी सदर कोतवाली पुलिस ने सुखदेव चौराहे से की। पुलिस के दावे के अनुसार पूर्व में नगर के एक्सिस बैंक, सकलेनाबाद के यूको बैंक, सिंडिकेट व केनरा बैंक के एटीएम में तोड़फोड़ व लूट के प्रयास में ये तीनों संलिप्त थे।