गाजीपुर। तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। इन तीनों बाइक चोरों को मरदह पुलिस ने गिरफ्तारी किया है। मरदह के भीड़वल मोड़ के पास से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पिंटू यादव पुत्र विरेंद्र यादव निवासी लहुरापुर, मरदह, किशन वर्मा उर्फ विपिन वर्मा पुत्र विनोद वर्मा निवासी अंजही घाट, सदर कोतवाली व अंशु उर्फ विकास यादव पुत्र अशोक सिंह यादव निवासी बेटाबर, जमानियां को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की दो बाइक भी बरामद हुई। पिंटू यादव पूर्व में भी जेल जा चुका है।

0 Comments