गाजीपुर। नंदगंज के सिहोरी गांव के ताल में 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस महिला के शिनाख्त की कोशिश में लगी रही। अज्ञात महिला के शव को लेकर लोग तरह—तरह की चर्चा करते रहे कि आखिर यह महिला कौन है और यहां कैसे आई। इसके साथ क्या हुआ है, आदि…आदि।