गाजीपुर। गंगा पर निर्मित वीर अब्दुल हमीद सेतु पर ओवरलोड वाहनों के परिचालन के मामले में एसपी की ओर से सुहवल थाने पर तैनात एसआई महमूद आलम अंसारी व सिपाही विनोद कुमार यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वीर अब्दुल हमीद सेतु पर ओवरलोड वाहनों के परिचालन को लेकर जवाबदेही केवल सुहवल थाने की है। क्या रजागंज चौकी, जमानियां कोतवाली व गहमर थाने की कोई जवाबदेही नहीं है। जबकि लाल बालू लदे ओवरलोड वाहन जब बिहार व सोनभद्र से होकर जनपद की सीमा में प्रवेश करते हैं तो वह सबसे पहले जमानियां व गहमर थाने का सामना करते हैं। ऐसे में जमानियां व गहमर थाने पर रहम क्यों। वहीं जिले की सबसे मलाईदार चौकियों में शामिल रजागंज पुलिस चौकी की जवाबदेही क्यों नहीं या यह माना जाए कि यह कार्रवाई करके केवल औपचारिकताओं का निर्वहन किया जा रहा है।

1 Comments
ओवरलोड रोकने की जिम्मेदारी खनन, डीटीओ, पी टी ओ आदि का भी है किन्तु जब लिखना होता है तो मीडिया सिर्फ पुलिस को टारगेट करती है। आपको पता है कि अन्य के खिलाफ आप लिख नहीं पाते अगर लिख भी दिए तो कुछ होना नहीं है इसलिए सारी दुकानदारी पुलिस से चलती है। आपका स्तर इसीलिए गिरता जा रहा है लोग आपको चौथे स्तंभ में देखते थे कभी आज अक्सर घृणा करते हैं।
ReplyDelete