दिल्ली। दुनिया में कई ऐसे कार्य होते हैं, जिनको करने में काफी कम शारीरिक श्रम खर्च होता है। मानसिक तनाव भी ज्यादा नहीं होता है लेकिन इसके एवज में भारी—भरकम पगार, रिटायरमेंट के बाद पेंशन, इंश्योरेंस और तमाम सुविधाएं और काम के नाम पर केवल कुत्तों को घुमाना है। अब भला, बेरोजगारी के दौर में ऐसी नौकरी मिले तो कौन नहीं करना चाहेगा। लेकिन यह नौकरी भारत में उपलब्ध नहीं है बल्कि यह नौकरी लंदन के लॉ फर्म जोसेफ हेग आरोंसन में निकली है। लॉ फर्म जोसेफ हेग आरोंसन अपने कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी करना चाहता है, जिसके लिए उसको पेशेवर कुत्ता घुमाने वालों की जरूरत है। लॉ फर्म जोसेफ हेग आरोंसन के अनुसार जिस भी व्यक्ति को इस कार्य के लिए चुना जायेगा, उसको पूरे दिन एक डेस्क पर बैठना होगा और कुत्तों को घुमाना होगा। तनख्वाह के रूप में वार्षिक 30 हजार पौंड जो भारतीय रुपये में 28.95 लाख रुपये वार्षिक होगा। वेतन के साथ पेंशन, इंश्योरेंस, निजी मेडिकल व डेंटल इंश्योरेंस की सुविधा दी जायेगी। कार्य करने की अवधि सुबह 9 से शाम 6 बजे तक निर्धारित है।

0 Comments