गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रवलिया में करंट की जद में आने से अनिता देवी 25 पत्नी देवेंद्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह गर्भवती थी। छत पर वह लोहे के तार पर कपड़ा फैला रही थी सुखाने के लिए। इसी दौरान वह करंट की जद में आ गई।