गाजीपुर। पूर्व विधायक अमेरिका प्रधान 50 के निधन होने की खबर प्रकाश में आई है। अपने पैतृक आवास धरवां पर उन्होंने अंतिम सांस ली। घर वालों का कहना है कि वह कैंसर से पीड़ित थे, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से उनका उपचार चल रहा था। वर्तमान में वह भाजपा की राजनीति के संग जुड़े हुए थे। वह तीन बार धरवां के प्रधान रहे और 2007 में बसपा के टिकट पर विधायक बने थे।

0 Comments