गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति को कुछ लोगों के द्वारा धमकी दी जा रही है कि एक लाख रुपये दे दो नहीं तो तुम्हारी बेटी का वीडियो वायरल कर दिया जायेगा। दरअसल उक्त व्यक्ति की पुत्री का एक युवक से प्रेम—प्रसंग चल रहा था। जानकारी होने पर युवक व युवती के परिजनों ने सहमति जताते हुए दोनों का विवाह करा दिया। शादी से पूर्व युवत व युवती के अंतरंग संबंधों का वीडियो गांव के कुछ लोगों ने बना लिया। जिसके बाद वे ब्लैकमेल करने के साथ ही धमकी दे रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

0 Comments