गाजीपुर। जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य व पुलिस अधीक्ष ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान कैदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की गई। साथ ही उनके स्वास्थ्य के बारे में भी पूछताछ की गई। कैदियों को कोविड19 से बचाव को लेकर जागरूक किया गया। निर्देश दिया गया कि साफ—सफाई का समुचित ध्यान रखा जाए। इसके अलावा सेनिटाइज करने पर भी जोर दिया जाए।