दिल्ली। यूपी का चर्चित बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी। इस बाहुबली के खिलाफ कार्रवाई को लेकर योगी सरकार कितनी गंभीर है, इस बात को इसी से समझा जा सकता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से महज कुछ दिन पहले मुख्तार अंसारी को लेकर ट्विट किया गया था। ट्विट के अंत में उन्होंने उल्लेख किया था कि मुख्तार के काले साम्राज्य का अंत निकट है। मुख्तार अंसारी के जिस काले साम्राज्य का जिक्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से किया गया, दरअसल वह पूर्ववर्ती सरकारों के दौर में काफी तेजी से आगे बढ़ा। बाहुबली मुख्तार अंसारी के सियासी सफरनामे को देखें तो कभी वह सपा में रहें, कभी बसपा में। समय—समय पर दोनों पार्टियों में मुख्तार की उपस्थिति देखने को मिली। वर्तमान में मुख्तार अंसारी व उनसे जुड़े लोगों के अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। गैर भाजपा सरकारों के शासनकाल में ये अवैध गतिविधियां शुरू हुई थीं और बकायदे संरक्षण भी मिला था। यदि ऐसा नहीं होता तो उस वक्त ये गतिविधियां शुरू नहीं होतीं और आज कार्रवाई करने की नौबत नहीं आती है। योगी सरकार की ये कार्रवाइयां खुद इस बात की गवाही दे रही हैं कि पूर्व में यूपी के गैर भाजपा सरकारों की ओर से बाहुबली के अवैध गतिविधियों को फलने—फूलने का मुफीद अवसर दिया गया। वहीं यूपी सीएम के ट्विट के बाद यह माना जा रहा है कि भविष्य में बाहुबली मुख्तार अंसारी व उनके लोगों पर और सख्त कार्रवाई होने वाली है। वैसे यूपी में पहली बार बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी व उनके लोगों के खिलाफ इतने बड़े स्तर पर कार्रवाई हो रही है।