दिल्ली। यूपी से दिल को झकझोर देने वाली एक खबर प्रकाश में आई है। निर्भया की तरह चलती बस में एक महिला संग बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता दिल्ली की रहने वाली बताई जा रही है। डबल डेकर बस लखनउ से दिल्ली जा रही थी। यूपी के मथुरा के मांट के पास यह घटना हुई। पीड़िता की ओर से दी गई सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया। बस में कुल 40 यात्री सवार थे।

0 Comments