गाजीपुर। खानपुर पुलिस को तीन टॉपटेन बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। घोघवामोड़ के पास घेराबंदी करके पुलिस ने अजीत यादव, मनोज यादव व विवेक यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि इस दौरान बदमाशों की ओर से फायरिंग भी की गई लेकिन संयोग अच्छा रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ।