दिल्ली। अब नार्वे में दंगा भड़कने की खबर आई है। इससे पहले स्वीडन में दंगा हुआ था। नार्वे में दक्षिणपंथी संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक धार्मिक पुस्तक को फाड़ दिया। इसके बाद उन्होंने काफी उग्र प्रदर्शन किया। जिसके कारण पुलिस के भी पसीने छूट गये। बताया जा रहा है कि नार्वे की राजधानी ओस्लो में जमकर हिंसा हुई। स्टॉप इस्लामाइजेशन आफ नार्वे के नेता लार्स थोर्सन की ओर से एक धर्म विशेष को लेकर कई आपत्तिजनक बयान दिये गये। वहीं संसद की बिल्डिंग के बाहर इकट्ठा होकर लोगों ने प्रदर्शन किया। मालूम हो कि स्वीडन में एक धार्मिक पुस्तक को जला दिया गया था।