दिल्ली। उप्र की राजधानी लखनउ में पहले बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के दो इमारतों को जमींदोज किया गया। दोनों इमारत मुख्तार के बेटों के नाम से था। वहीं प्रयागराज में माफिया व पूर्व सांसद अतीक अहमद के उपर उप्र की योगी सरकार की गाज गिरी। माफिया अतीक अहमद की दो और अचल संपत्तियों को कुर्क कर दिया गया। कुर्क की गई संपत्तियों की कीमत करोड़ों रुपये में बताई जा रही है। यह कार्रवाई गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14, 1 के तहत की गई है। प्रयागराज—कौशांबी में अतीक अहमद की कुल 37 बेनामी संपत्तियों को चिहिृत किया गया है। वहीं खुल्दाबाद पुलिस की ओर से कर्बला स्थित दफ्तर एवं चकिया स्थित मकान को कुर्क किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 25 करोड़ रुपये है। अतीक अहमद के उपर उप्र में कई अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।

0 Comments