कानपुर। यदि आप एक लाख रुपये का इनाम जितना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। दरअसल यह इनाम इस्कॉन मंदिर अब इवॉल्व एनजीओ के सहयोग से देगा। राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं को नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाया जायेगा। युवाओं को मानसिक तनाव व घरेलू हिंसा से बचाने के लिए इस्कॉन मंदिर और इवॉल्व एनजीओ की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर आनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। प्रतियोगिता में सफल होने वाले 100 प्रतिभागियों को एक लाख रुपये का इनाम दिया जायेगा। नि:शुल्क आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि पांच सिंतबर है। परीक्षा में शामिल होने वाले युवाओं को अध्ययन सामग्री व नमूना पेपर देखने के लिए दिया जायेगा। https://evolveyuva.com/game/ पर जाकर इच्छुक युवा अपना पंजीकरण करा सकते हैं। मुख्य परीक्षा का आयोजन 15 दिसंबर को होना तय है।

0 Comments