वाराणसी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्री काशी में जल्द ही एक और विश्वविद्यालय धरातल पर मूर्त रूप लेने वाला है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही इस नये विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। यह खबर केवल बनारस ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल के लिए महत्वपूर्ण है। काशी शिक्षा के क्षेत्र में पहले से ही अग्रणी है। इस विश्वविद्यालय के निर्माण काशी के शिक्षा के क्षेत्र में निश्चित रूप से चार चांद लग जायेगा, वहीं समूचे पूर्वांचल के शैक्षणिक स्तर पर इसका प्रभाव पड़ना तय है। कहीं न कहीं पूर्वांचल में शैक्षणिक स्थिति में सुधार होगा। नये विश्वविद्यालय के निर्माण से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में और सहूलियत मिलेगी। वहीं आदर्श नरेंद्र दामोदरदास मोदी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के लिए पिंडरा तहसील के उंदी गांव में 190 बीघे भूमि का चयन हो चुका है। भूमि के आवंटन के लिए आदर्श नरेंद्र दामोदर दास मोदी जन कल्याणकारी ट्रस्ट की ओर से शासन—प्रशासन से अनुरोध किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसकी मंजूरी मिल जायेगी।