दिल्ली। यूपी में योगी सरकार के निशाने पर पूरी तरह से मुख्तार गैंग चल रहा है। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी व उनके करीबियों पर लगातार कार्रवाइयों का दौर जरी है। यूपी की राजधानी से लेकर पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में प्रशासन की ओर से ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। मछली व्यवसाय से लेकर ठेका—पट्टा, बूचड़खाना, जमीन कारोबार समेत तमाम अवैध आर्थिक गतिविधियों पर शासन के निर्देश पर प्रशासन की ओर से तगड़ा चाबुक चलाया गया है। इन कार्रवाइयों के कारण इस गैंग को अब तक 100 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के 72 करीबियों के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त किया गया है या निलंबित किया गया है। इनमें उनके परिजन भी शामिल हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त की गई संपत्तियों में केवल सरकारी जमीनों की कीमत 66 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं 41 करोड़ रुपये की अवैध वार्षिक कमाई पर ब्रेक लगाने का काम किया गया है। अब तक इस गैंग के कुल 96 सदस्यों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें से 75 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। 12 के खिलाफ के छह माह के लिए जिला बदर की कार्रवाई की गई है।

0 Comments