गाजीपुर। दो परिवारों के बीच हुई मारपीट में घायल महिला मुखिया देवी 70 की मौत हो गई। जिसके कारण गांव में तनाव है। मामला मरदह के तेजपुरा गांव का है। तेजपुरा में ग्राम प्रधान के चुनाव की रंजिश में दो परिवारों के बीच गुरुवार की रात जमकर मारपीट हुई थी। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर कृपाशंकर उर्फ आटू, चंद्रशेखर, विकेश उर्फ विक्की, अशोक राम, मुन्ना यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।