दिल्ली। कोरोनाकाल में लॉकडाउन की अवधि में यदि आप आनलाइन मोबाइल व लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो आपके मंसूबों पर पानी फिर सकता है। देश के जिन—जिन प्रदेशों में लॉकडाउन लगा है, वहां आनलाइन मोबाइल व लैपटाप वगैरह की बिक्री पर रोक लगी हुई है। इसके लिए आपको लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार करना होगा। मालूम हो कि लॉकडाउन के कारण कई प्रदेशों में मोबाइल व लैपटाप की खरीदारी आफलाइन तरीके से बंद है। वहीं सरकार की ओर से ई—कामर्स कंपनियों को केवल जरूरी चीजों की बिक्री की अनुमति दी गई है ताकि आफलाइन व्यवसायियों को नुकसान न हो। यही कारण है कि आनलाइन मोबाइल व लैपटाप नहीं खरीदा जा सकता है क्योंकि ये जरूरी चीजों की श्रेणी में नहीं आती हैं। ई—कामर्स कंपनियों के अनुसार उन्हें लॉकडाउन वाले प्रदेशों में मोबाइल सहित अन्य कोई भी गैजेटस बेचने की अनुमति नहीं है। यही कारण है कि उनके द्वारा इन चीजों का आर्डर नहीं लिया जा रहा है।

0 Comments