गाजीपुर। शासन के फरमान पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोस्ट कोविड अस्पताल की कवायद शुरू की गई है। पोस्ट कोविड अस्पताल के कारण कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बद उनको स्वास्थ्य संंबंधित दिक्कतें होने पर परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही मानसिक रूप से अस्वस्थ मरीजों को भी स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जायेंगी। पोस्ट कोविड अस्पताल के लिए मनिहारी सीएचसी को चिहिृत किया गया है।

0 Comments