प्रयारागज। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री, सपा के कद्दावर नेता व रामपुर के सांसद आजम खां का उपचार लखनउ के मेंदाता हास्पिटल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि अभी भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हर घंटे उनको 10 लीटर आक्सीजन दिया जा रहा है। फेफड़ों में गंभीर संक्रमण होने की बात सामने आ रही है। हांलाकि उनके पुत्र अब्दुल्लाह की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। मालूम हो कि सीतापुर जेल में बंद आजम खां व उनके पुत्र अब्दुल्लाह कोरोना संक्रमित हो गये थे। तबीयत बिगड़ने पर उनको उनके पुत्र संग मेदांता हास्पिटल में भर्ती कराया गया था।