गाजीपुर। अब श्मशान घाटों पर लकड़ी के रेट बकायदे चस्पा किये जायेंगे ताकि कोई लकड़ी की कीमत अधिक न लेने पाए। साथ ही आमजन को अंतिम संस्कार के लिए उचित मूल्य पर लकड़ी मिल सके। डीएम एमपी सिंह ने जमानियां, गहमर, बारा व बिहार सीमा का निरीक्षण करते हुए यह निर्देश दिया। उन्होंने यह भी फरमान जारी किया कि गरीब परिवारों को सरकार की ओर से दी जाने वाली अत्येंष्टि राशि पांच हजार रुपये तुरंत दिय जाना सुनिश्चित किया जाए। वहीं डोम राजा भी 500 से अधिक नहीं लेंगे।