दिल्ली। बंगाल हिंसा व बड़े पैमाने पर हुए नरसंहार का मुद्दा अब केवल राष्ट्रीय स्तर का नहीं रह गया है बल्कि इसका दायरा अंतरराष्ट्रीय लेवल तक हो गया है। अमेरिका व लंदन में पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुए हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया गया। अमेरिका के तीस से अधिक शहरों में प्रदर्शनकारियों ने हिंसा की निंदा करते हुए इसे नरसंहार बताया। साथ ही दोषियों को सजा देने की मांग की गई। प्रदर्शन में भारतीय अमेरिकी के अलावा काफी संख्या में प्रवासी बंगालियों ने भाग लिया। बंगाल हिंसा की तुलना भारत के विभाजन के वक्त हुए नरसंहार से किया गया। इसी तरह लंदन में भी बंगाल हिंसा के विरोध में विरोध—प्रदर्शन किया गया।